मछली पालन के लिए लोन कितना मिल सकता है | PMMSY 2023

मछली पालन के लिए लोन कितना मिल सकता है, मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा, पात्रता, दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana in Hindi)(Eligibility, Documents, Online Apply, Official Website, Helpline Number)

हमारे देश में मछली पालन (Fish farming) व्यवसाय तेजी से आसमान छू रहा है। अब देश में ना सिर्फ मछुआरे बल्कि कई किसाब किसान और मछली पालक भी इस क्षेत्र से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को मछली पालन की शुरुआत करने के लिए आर्थिक मदद भी प्रदान करती है।  इसी क्रम में मछुआरों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की है। यह योजना आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत चलाई जा रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और मछली पालन के लिए लोन कितना मिल सकता है जनना चहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana in Hindi
Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana in Hindi

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023 (PMMSY in Hindi)

योजना का नामप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
शुरू किया गयाप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
आरंभ तिथि10 सितंबर 2020
उद्देश्यमछली का उत्पादन और मत्स्य निर्यात का उद्योग बढ़ाना
लाभार्थीमछुआ किसान
साल2023
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
हेल्पलाइन नंबर040-2400-0201/177
कैटेगरीPM Modi Scheme

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है (PMMSY)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर 2020 को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना को शुरू करने का मकसद है कि मछुआ किसानों की आय 2 गुना हो जाए। इस योजना भारत का नया ‘नीली क्रांति’ कहा गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ मत्स्य पालक, मछली बेचने वाले, स्वयं सहायता समूह, मत्स्य उद्यमी, फिश फार्मर और मछली पालन से जुड़े लोग ले सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य मछुआरों  को तालाब बनाकर पालने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का उद्देश्य ग्रामीण संसाधनों का उपयोग करके ग्रामीण विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तेज़ी से बढ़ावा देना है। यदि आप भी मछली पालन के लिए लोन कितना मिल सकता है जनना चहते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो इसकी अन्य जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

मछली पालन के लिए लोन कितना मिल सकता है?

यदि आप भी मछली पालन के बारे में सोच रहे हैं और आपको लोन की आवश्यकता है तो सरकार आपको मछली पालने के लिए लोन उपलब्ध करवाएगी. पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन के लिए आप क्रेडिट कार्ड बनवाकर इससे 1 लाख 60 हजार रुपये तक का बिना ब्याज के लोन भी ले सकते हैं. साथ ही इस मछली पालन क्रेडिट कार्ड पर अधिकतम 3 लाख रुपए तक लोन भी लिया जा सकता है. मत्स्य विशेषज्ञों के मुताबिक, 1 हेक्टेयर तालाब के निर्माण में करीब 5 लाख रुपये तक का खर्च आता है. इसमें से कुल राशि का 50 प्रतिशत केंद्र सरकार, 25 प्रतिशत राज्य सरकार और शेष 25 प्रतिशत मछली पालन कर्ता को देना होता है. 

मछली पालन के लिए लोन कहां से मिलेगा?

यदि आप भी मछली पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आप एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि अन्य बैंकों से भी आसान लोन प्रक्रिया के साथ आप लोन ले सकते हैं. ये सभी बैंक आपको लोन की राशि जमा करने के लिए 12 से लेकर 60 महीने तक की अवधि देती है. 

मत्स्य संपदा योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए.
  • इस योजना के अंतर्गत देश के सभी मत्स्य पालक और किसान आवेदन कर सकते है .
  • प्राक्रतिक अपदाओ से पीड़ित लोगो को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा.

मछली पालन के लिए लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाणपत्र
  • आवेदनकर्ता को बेरोज़गारी का शपथपत्र देना होगा
  • प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
  • यदि जमीन या तालाब पट्टे पर लिया है तो उसका शपथपत्र
  • पट्टा धनराशि की रसीद

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • यदि आप भी प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना  होगा।
  • सबसे पहले आप को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Scheme सेक्शन में PMMSY के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • फिर आपको Booklet Of PM Matsya Sampda Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां सभी जरुरी दस्तावेज और जानकारियां भरें।
  • आवेदन करने के लिए किसी भी नजदीकी सहकारी बैंक में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जिसके बाद आपको स्वीकृति मिलेगी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

आप 040-2400-0201/177 इस नंबर पर कॉल करके प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी ले सकते हैं।

होमपेजClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

निष्कर्ष:

मछली पालन के लिए लोन कितना मिल सकता है एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दी है। ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट sarkhariyojana.com देखते रहें।

FAQ

PMMSY का उद्देश्य?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य उत्पादन में अतिरिक्त 70 लाख टन की वृद्धि होना और 2024 से 25 तक मत्स्य निर्यात से होने वाली आय तकरीबन एक करोड़ रुपए तक बढ़ाना है।

PMMSY के लिए कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो पीएम मत्स्य संपदा योजना की अधिकारिक वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

PMMSY में कितनी सब्सिडी मिलती है?

इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति और महिलाओं को मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है और अन्य सभी को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

PMMSY के लिए आवश्यक दस्तावेज?

आधार कार्ड, मछली पालन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स और आवेदक का जाति प्रमाण पत्र।

इस योजना के लिए कौन होंगे पत्र?

इस योजना में केवल वही व्यक्ति पंजीकरण कर सकते हैं जो मछुआरे हैं और मछली पालन का काम करते हैं।

Leave a Comment