मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे | Mukhya Mantri Kanya Sumangala Yojana Documents

कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, उत्तर प्रदेश, पात्रता, डॉक्यूमेंट, ऑनलाइन आवेदन, mksy.up.gov.in (Mukhaya Mantri Kanya Sumangala Yojana Documents)(Eligibility Criteria, Documents, Online Apply, Uttar Pradesh)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे: हमारे देश में कई जगहों पर आज भी लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता हैI कई जगहों पर या तो इन्हें जन्म होते ही मार दिया जाता है और या फिर आर्थिक तंगी की वजह से लड़कियों को पढ़ाई नहीं करने दी जाती हैI इस वजह से लड़कियाँ अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित ही रह जाती हैं। समाज की इस कुरीति को दूर करने के लिए कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएँ निरंतर प्रयास कर रही हैंI इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने व आगे बढ़ाने के लिए एक बहुत ही लभकारी योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना”I

UP Mukhya mantri Kanya Sumangala Yojana in Hindi
UP Mukhya mantri Kanya Sumangala Yojana in Hindi

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023

Table of Contents

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना क्या है (Mukhaya Mantri Kanya Sumangala Yojana)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। समाज में बेटियों को उनका उचित स्थान दिलाने के लिए शुरू की गई इस योजना में कन्याओं के जन्म से लेकर उनकी शादी तक का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाता है। यह योजना  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आती हैI इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की सभी बालिकाओं को जन्म के पश्चात 15000 रुपये की राशि किस्तों में दी जाती हैI मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संचालन महिला और बाल विकास विभाग के द्वारा किया जाता है, जोकि बालिकाओ के लिए एक महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजना है।

कन्या सुमंगला योजना आवेदन के लिए पात्रता (Eligibility)

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पूरे परिवार की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक ने किसी कन्या को गोद लिया है तो उनके पास गोद लेने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • एक परिवार से सिर्फ दो कन्याओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार में अधिकतम दो बच्चे ही होना चाहिए।
  • यदि किसी महिला को दूसरी बार डिलीवरी से जुड़वाँ बच्चे हो जाए और उनकी तीसरी संतान कन्या हो, तो ऐसी स्थिति में भी उस कन्या को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा यदि किसी महिला को पहले से कन्या हो और दूसरी बार डिलीवरी में भी जुड़वाँ बच्चों में दोनों कन्याएं हो, तो ऐसी स्थिति में तीनों ही कन्याओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे (Documents)

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या जन्म-प्रमाण पत्र अथवा गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको नागरिक सेवा पोर्टल का ऑप्शन दिखाई देगा, आप वहां क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाता है।
  • इस फॉर्म में सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरने के बाद सेंड एसमएस ओटीपी पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी नंबर आएगा, उसे आपको अपनी स्क्रीन में दर्ज करना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरीफाई और साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर आपको लॉगिन आईडी – यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और फिर साइन इन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको सभी पूछी गई जानकारियां देनी होंगी।
  • साथ ही आपको फॉर्म में बैंक पासबुक की पीडीएफ अपलोड करनी होगी।
  • सभी जानकारियों को ठीक तरह से दर्ज करने के बाद आप गो पर क्लिक कर दें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद यदि आपको एक बालिका के लिए आवेदन फॉर्म भरना है तो वहां आपको गर्ल चाइल्ड-1 पर क्लिक करना होगा और यदि दूसरी बालिका के लिए करना हो तो गर्ल चाइल्ड-2 पर क्लिक करना होगा।
  • अन्य पेज पर पूछी गयी सभी जानकारियों को आप दर्ज करें और अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए आपको सबसे पहले योजना से सम्बन्धित कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाकर आपको कन्या सुमंगला योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फिर फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद सभी सम्बंधित दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अब फॉर्म को वापस उसी कार्यालय में जमा कर दें।
  • अब आपकी ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

आशा करते हैं कि इस आर्टिकल के जरिये आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगीI हम आपको इस योजना का हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान कर रहे हैं जिससे कि यदि आपको इस योजना से संबंधित और भी कोई सवाल हैं तो आप उस नंबर पर बात कर अपने सवालों के जवाब पा सकते हैंI

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट Mksy.up.gov.in पर जाएँI
  • होम पेज खुल जाने के बाद आप संपर्क करें वाले लिंक पर क्लिक करेंI
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने संपर्क करने के लिए योजना से संबंधित लोगों की पूरी कॉन्टैक्ट डिटेल खुल जाएगीI
होमपेजClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

निष्कर्ष:

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाना हैI प्रदेश में बढ़ती भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लिंगानुपात को स्थापित करना और साथ ही बाल विवाह की प्रथा को रोकना हैI इसके अलावा योगी सरकार को प्रदेश की कमजोर वर्ग की कन्याओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना हैI यदि आप भी इस योजना का हिस्सा बनने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द इसमें रजिस्ट्रेशन करवाएँ और योजना का लाभ उठाएँI ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट sarkhariyojana.com देखते रहें।

FAQ

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की पात्रता किसे मिलेगी?

इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की उन बेटियों को मिलेगा जोकि सरकार के द्वारा बनाये गए नियम के अंतर्गत आते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना कब लांच की गई?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को की गई थीI

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म के समय बेटी को कितने रुपए मिलते हैं?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी को जन्म के समय 2000 रुपये दिए जाते हैंI

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभार्थी की कितनी राशि मिलती है?

इस योजना में बालिकाओ को 15,000/- रूपए तक की राशि विभिन्न चरणों में मिलती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की ऑफिशल वेबसाइट?

mksy.up.gov.in

अन्य पढ़ें –

Leave a Comment